Interesting Things [ दिलचस्प बातें ]
म्यूजिक थैरेपी के जानदार लाभ
म्यूजिक थैरेपी के जानदार लाभ

आज कल जहां देखो और जिसकी ओर देखो वही कानों में हेडसेट लगा कर संगीत का आनंद लेते हुए दिख जाता है। कई लोग उन्हें देख कर मुंह बनाते हैं लेकिन क्या कभी आपने यह सोंचा है कि संगीत सुनने से शरीर पर कितना अच्छा असर पड़ता है। म्यूजिक आप के दिमाग में चल रहे तनाव को दूर कर के आपका खुशी महससू करवा सकता है। जहां दवाइयां काम नहीं कर सकती वहां पर म्यूजिक अपना असर दिखा सकता है। म्यूजिक थैरेपी से आप शारीरिक और भावनात्मक रूप से अच्छे स्वस्थ हो सकते हैं।

म्यूजिक थैरेपी में गाना गाने, म्यूजिक सुनने या फिर संगीत के बारे में चर्चा आदि करने के बारे में सिखाया जाता है। तो अगर आप भावनात्मक रूप से हताश हैं और तनाव ने आपको पूरी तरह से घेर रखा है, तो बिना देरी किये हुए एक हेडसेट खरीदें और उसे मोबाइल से कनेक्ट कर के मन पसंद म्यूजिक का आनंद लें और हमेशा खुश रहें। आइये इसी बात पर जानते हैं म्यूजिक थैरेपी के स्वास्थ्य लाभ।

मासपेशियों को रिलैक्स करेः

दिनभर कंप्यूटर के सामने बैठ कर काम करते रहने से हमारी पीठ, गर्दन और कंधे की मासपेशियां अकड जाती हैं जिस वजह से हमारी फिटनेस पर असर पड़ता है। म्यूजिक सुनने से वह सभी मासपेशियां ढीली हो कर रिलैक्स पड जाती हैं।

तनाव घटेः

म्यूजिक सुनने से दिमाग की सारी नसें शांत हो जाती हैं। वहीं दूसरी ओर गाना गाने से भी काफी लाभ देखने को मिला है।

अनिंद्रा दूर करेः

मधुर संगीत आपको नींद लाने में मददगार साबित हो सकता है। अगर आप तनाव में हैं तो आपको नींद नहीं आएगी। संगीत आपके दिमाग को शांत कर के तनाव को दूर करता है और नींद आने में मदद करता है। दिल के लिये फायदेमंदः

अगर आपका काम तनाव से भरा हुआ है तो ऐसा मधुर संगीत सुने जिसमें बहुत सारी बीट्स हों, इससे आप तनाव रहित होगें और आपके दिल पर ज्यादा असर भी नहीं पडे़गा।

पाचन मजबूत बनाएः

म्यूजिक आपको शांत करने और पेट में एसिडिटी बनने से रोकता है। जब आप शांत होते हैं, एसिड प्रोडक्शन अपने आप ही बैलेंस हो जाता है।

क्‍यूं करना चाहिए प्रतिदिन नाश्‍ता..... क्‍यूं करना चाहिए प्रतिदिन नाश्‍ता.....
वजन घटाने के लिये किन-किन तरीको से करें पानी का से..... वजन घटाने के लिये किन-किन तरीको से करें पानी का से.....
शरीर में पानी की कमी से हो सकती है ये बीमारियां..... शरीर में पानी की कमी से हो सकती है ये बीमारियां.....
नमक न खाने से होने वाले 12 स्वास्थ्य लाभ..... नमक न खाने से होने वाले 12 स्वास्थ्य लाभ.....
पुरुषों की इन चीजों पर फिदा हो जाती हैं महिलाएं
..... पुरुषों की इन चीजों पर फिदा हो जाती हैं महिलाएं .....
मिर्ची के टिपोरे - Hari Mirch ke Tipore ..... मिर्ची के टिपोरे - Hari Mirch ke Tipore .....
बाजरा के आटे का हलवा  Millet Flour Halwa - Bajra n..... बाजरा के आटे का हलवा Millet Flour Halwa - Bajra n.....
सबसे अलग दिखें पार्टी में..... सबसे अलग दिखें पार्टी में.....
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design