Interesting Things [ दिलचस्प बातें ]
बार बार पेशाब आने की समस्‍या को दूर करे ये घरेलू उपचार
बार बार पेशाब आने की समस्‍या को दूर करे ये घरेलू उपचार
अगर आप दिनभर बार-बार पेशाब जाने की समस्‍या से परेशान हैं तो कुछ किसम के घरेलू उचार आपकी सहायता कर सकते हैं। बार-बार पेशाब जाना किसी को भी पसंद नहीं है। अगर आप दिन में 4-5 बार पेशाब जाते हैं तो यह एक नार्मल सी बात है लेकिन जब यह बढ़ कर 8 बार हो जाए तो इस पर विचार कर देना आवश्‍यक बन जाता है। आखिर यह समस्‍या कैसे पैदा हुई, इस बारे में आपको जरुर सोंचना चाहिये।

बार बार पेशाब जाने के कई कारण हो सकते हैं। यदि आपका मूत्राशय (ब्‍लैडर) गर्म हो जाता है या आप मूत्र पथ संक्रमण से ग्रस्‍त हैं, तो आप इस समस्या का सामना कर सकते हैं। अक्‍सर बार बार पेशाब आने की परेशानी मधुमेह रोग के लक्षणों में से आम होती है।

साथ ही अत्यधिक शराब, चाय या कॉफी लेने से भी यह होती है। अगर आपकी यह समस्‍या ज्‍यादा बड़ी हो चुकी है तो डॉक्‍टर से अभी परामर्श करें। बार-बार पेशाब जाने की समस्‍या से छुटकारा दिलाने में हमारे घरेलू नुस्‍खों को भी अनदेखा नहीं करना चाहिये क्‍योंकि इनसे तुरंत लाभी मिलता है।

अनार पेस्‍ट
यह मूत्राशय की गर्मी को कम करता है। अनार के छिलके का पेस्‍ट बनाइये और उसका छोटा भाग पानी के साथ दिन में दो बार खाइये। ऐसा 5 दिनों के लिये करें, आपको इससे आराम मिलेगा।

कुलथी का प्रयोग
कुलथी में कैल्‍शियम, आयरन और पॉलीफिनॉल होता है, जो कि एंटीऑक्‍सीडेंट से भरा होता है। थोड़ी सी कुलथी को गुड के साथ रोज सुबह लेने से मूत्राशय की खराबी दूर हो जाएगी।

तिल के बीज
तिल के दानों में एंटी ऑक्‍सीडेंट्स, मिनरल्‍स और विटामिन्‍स होते हैं। आप इसे गुड या फिर अजवाइन के साथ सेवन कर सकते हैं।

शहद और तुलसी
एक चम्‍मच शहद के साथ 3-4 तुलसी की पत्‍तियां मिलाएं और खाली पेट सुबह खाएं।

दही
दही को हर रोज खाने के साथ खाना चाहिये। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक ब्‍लैडर में खतरनाक बैक्‍टीरिया को बढ़ने से रोकता है।

मेथी
मेथी पावडर को सूखी अदरक और शहद के साथ मिला कर पानी के साथ खाएं। ऐसा हर दो दिन पर करें। आपको रिजल्‍ट साफ दिखाई देगा।

आवश्‍यक तेल
चंदन, लोबान और टी ट्री ऑइल जैसे आवश्यक तेलों से अपने प्राइवेट पार्ट की मालिश करने से उस जगह की जलन और बार बार पेशाब आने की परेशानी खतम होती है। बेस्‍ट रिजल्‍ट के लिये अरोमा थैरेपिस्‍ट की सलाह लें।

बेकिंग सोडा
यह पेशाब के पीएच बैलेंस को नियंत्रित करेगा। आधा चम्‍मच बेकिंग सोडा को 1 गिलास पानी के साथ मिक्‍स कर के पियें।

उबली पालक
अगर आपने रात को डिनर के रूप में उबली हुई पालक खाई है तो बार बार पेशाब जाने की समस्‍या पर कुछ विराम लग सकता है। यह आपको पोषण भी देगा।

खूब पानी पियें
आप जितना ज्‍यादा पानी पियेंगी आपका शरीर उतना ही ज्‍यादा हाइड्रेट रहेगा और किडनी से गंदगी निकलेगी। एक पुरुष को लगभग 3 लीटर पानी हर दिन पीना चाहिये।
क्‍यूं करना चाहिए प्रतिदिन नाश्‍ता..... क्‍यूं करना चाहिए प्रतिदिन नाश्‍ता.....
वजन घटाने के लिये किन-किन तरीको से करें पानी का से..... वजन घटाने के लिये किन-किन तरीको से करें पानी का से.....
शरीर में पानी की कमी से हो सकती है ये बीमारियां..... शरीर में पानी की कमी से हो सकती है ये बीमारियां.....
नमक न खाने से होने वाले 12 स्वास्थ्य लाभ..... नमक न खाने से होने वाले 12 स्वास्थ्य लाभ.....
शाइनिंग सनग्लासेज..... शाइनिंग सनग्लासेज.....
Wedding Facts & Trivia..... Wedding Facts & Trivia.....
Shop Online vs In store..... Shop Online vs In store.....
Bachelor Party..... Bachelor Party.....
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design