Interesting Things [ दिलचस्प बातें ]
महिलाओं को वश में रखने की चमत्कारी दवा!!
महिलाओं को वश में रखने की चमत्कारी दवा!!
महिलाओं के विषय में यह माना जाता है कि वे हर छोटी-बड़ी चीजों में नुक्स निकालने से बाज नहीं आतीं. खासतौर पर विवाहित महिलाओं की तो यह खासियत ही बन गई है कि वह घर की बातों को बढ़ा-चढा कर पेश करती हैं. वे कभी पति के खाने की आदत तो कभी उसके किसी और व्यवहार से तंग आकर आए दिन उसके पीछे पड़ी रहती हैं
अगर आपकी पत्नी की भी रोज-रोज की चिक-चिक ने आपके जीवन को तनावग्रस्त बना रखा है, तो आपके लिए एक ऐसी खबर है जो आपको खुश तो करेगी ही साथ साथ आपको इस झंझट से भी छुटकारा दिलवा सकती है. क्योंकि आपकी इन्हीं परेशानियों को भांपते हुए एक ऐसी दवा का निर्माण हुआ है जो यह दावा करती है कि आपकी पत्नी की बात-बात में दोष निकालने और छोटी सी बात को खींचने की आदत, चाहे वह कितनी ही बड़ी और खतरनाक क्यों ना हों, जड़ी-बूटियों से निर्मित यह दवा उसे पूर्ण रूप से अपने वश में कर सकती है.
इस अद्भुत दवा के निर्माताओं का मानना है कि वैसे तो यह दवा, महिला और पुरुष दोनों पर प्रभावी है लेकिन विशिष्ट तौर पर यह महिलाओं के लिए ही उपयोगी है. क्योंकि पुरुष, महिलाओं की अपेक्षा अपने काम और दिनचर्या में इतने व्यस्त होते हैं, या यूं कहें कि अधिक बेपरवाह होते हैं कि वह आस-पास की चीजों और घरेलू विवादों की तरफ ज्यादा ध्यान ही नहीं देते. इसीलिए ना तो वह किसी बात पर अटकते हैं और ना ही पीछे पड़ जाते हैं.
इस दवा के फायदे सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं हैं. निर्माताओं की बात मानें तो यह दवा ना सिर्फ महिलाओं की इस बुरी आदत पर लगाम लगाती है बल्कि वह महिलाओं के हार्मोनल बैलेन्स को बनाए रखती है. साथ ही इसके नियमित सेवन से महिला अपने पति की ओर अधिक आकर्षित भी होती है. यह चमत्कारी दवा बुरी से बुरी महिला, चाहे वह कितनी ही रुष्ट और क्रुद्ध स्वभाव की हो, उसे खुश और तनावमुक्त बना सकती है.
जड़ी-बूटियों से निर्मित यह औषधि अगर महिलाओं की तंग करने, हर बात में नुक्स निकालने की आदत से छुटकारा दिला सकती है तो निश्चित ही यह किसी चमत्कार से कम नहीं है. अपने दावे को आधार देते हुए निर्माताओं ने कहा कि यह दवा एलोवेरा और कुछ देसी-विदेशी जड़ी-बूटियों से मिल कर बनाई गई है. जीभ के नीचे दिन में दो बार छिड़कने से आठ दिनों के भीतर ही यह अपना असर दिखाने लगती है. वैज्ञानिकों का यह दावा सत्य और विश्वसनीय है तो यह दवा किसी और के लिए फायदेमंद हो ना हो, लेकिन अपनी पत्नी के सताए पुरुषों के लिए तो बहुत लाभकारी है.
यद्यपि यह दवाई विदेशी कंपनी द्वारा बनाई गई है इसीलिए इसका मूल्य भी वहीं के हिसाब से तय किया गया है, जो निश्चित रूप से भारतीय पतियों की जेब पर भारी पड़ सकता है. निर्माताओं ने इस अनमोल औषधि की छोटी सी बोतल का मूल्य 49 पाउंड्स रखा हैं, जो भारतीय रूपए के हिसाब से लगभग साढ़े तीन हज़ार रुपए होगा.
सेक्‍सी बैक पाने के लिए 5 स्‍पेशल एक्‍सरसाइज..... सेक्‍सी बैक पाने के लिए 5 स्‍पेशल एक्‍सरसाइज.....
आपकी इस बात को पहली ही नज़र में नोटिस कर लेते हैं ..... आपकी इस बात को पहली ही नज़र में नोटिस कर लेते हैं .....
विवाहित जीवन से अहंकार को कैसे दूर भगाएं..... विवाहित जीवन से अहंकार को कैसे दूर भगाएं.....
शादी की अगली सुबह हर नव वधु के मन में उठते हैं ये ..... शादी की अगली सुबह हर नव वधु के मन में उठते हैं ये .....
Choosing the perfect Institute..... Choosing the perfect Institute.....
शुक्राणु बढ़ाने में कैसे मददगार गरम दूध और शहद..... शुक्राणु बढ़ाने में कैसे मददगार गरम दूध और शहद.....
Fashion must-haves for men..... Fashion must-haves for men.....
बोरिंग नौकरी के साथ कैसे करें समझौता?..... बोरिंग नौकरी के साथ कैसे करें समझौता?.....
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design