Interesting Things [ दिलचस्प बातें ]
किस तरह के लड़के भाते हैं लड़कियों को
किस तरह के लड़के भाते हैं लड़कियों को

किसी को पसंद आना बड़ी बात है, क्‍योंकि उसमें उसे अपनापन नजर आता है। लड़कों को लड़कियों में उनकी ब्‍यूटी अच्‍छी लगती है और लड़कियों को लड़कों में बहुत सारे प्‍वाइंट्स अच्‍छे लगते है, जैसे- उनका अंदाज, स्‍मार्टनेस और उनका स्‍टाइल आदि।

आज हम इस आर्टिकल में कई ऐसी बातों के बारे में बताना चाहेगें, जो किसी लड़की को लड़के में पसंद आती है यानि लड़कियों को किस प्रकार के लड़के अच्‍छे लगते हैं।

10 चीजें जिन्हें हर महिला को अपने पर्स में रखना जरुरी है

1) रोमेंटिक लड़के :

लड़कियों को अक्‍सर रोमेंटिक लड़के पसंद आते है जो उन्‍हे दुलारे, प्‍यार करें और उनके साथ उन्‍ही के मन मुताबिक तरीके से रोमेंस करें। जो लड़के गुलाब का फूल देते है, कार्ड देते है, गिफ्ट देते है, वो अक्‍सर लड़कियों को ज्‍यादा भाते हैं। लड़कियों का ख्‍याब होता है कि उनका ड्रीम ब्‍यॉव उन्‍हे कैंडल लाइट डिनर पर ले जाएं। कुल मिलाकर अगर आप रोमेंटिक नेचर के हैं तो आपकी लॉटरी जरूर खुलेगी।

2) आत्‍मविश्‍वासी :

लड़कियों को सुपरहीरो बहुत अच्‍छे लगते हैं, क्‍योंकि उन्‍हे किसी का ड़र नहीं होता है। रीयल लाइफ में भी लड़कियां ऐसे ही सुपरहीरो को अपनी लाइफ में चाहती हैं। आत्‍मविश्‍वासी लोगों में जलन की भावना नहीं होती है और वे किसी आपके साथ हों, तो आपको असुरक्षित भी महसूस नहीं होता है, ऐसे में लड़कियों को इस टाइप के लोग पसंद आना स्‍वाभाविक है। आत्‍मविश्‍वास से भरपूर लोग, लड़कियों को हमेशा सहज महसूस कराते हैं।

3) बुद्धिमान या मजाकिया :

जो लड़के बुद्धिमान होते हैं, उनके लिए लड़कियों के मन में सम्‍मान होता है और जो मजाकिया होते है उनके साथ लड़कियां खुलकर बातचीत करना पसंद करती हैं। दोनों ही प्रकार के लड़कों के लिए लड़कियों के दिल में एक स्‍पेस बन ही जाता है। आप अगर अपने आसपास भी देखें तो पाएंगे कि इस तरह के लड़कों की कई लड़कियां दोस्‍त होती है।

4) खुले विचारों वाला :

लड़कियां सपने बहुत संजोती हैं, उन्‍हे हमेशा ऐसा कोई पसंद है जो उन पर प्रेशर न डालें, किसी तरह की दिक्‍कत न पैदा करें और खुश रहें। जो लड़के खुले विचारों के होते है वो लड़कियों को उनकी ब्रॉड माईंडेंड सोच की वजह से ही भाते हैं। वैसे लड़कियों को डाउन टू अर्थ लोग भी पसंद आते है लेकिन नकचढ़ी लड़कियों के लिए स्‍टेट्स सिम्‍बल के कारण उनकी दोस्‍ती नहीं हो पाती है।

5) कलाकार व्‍यक्ति :

कभी आपने गौर किया है कि कॉलेज में कोई लड़का गिटार बजा रहा हो, तो उसे आसपास चार-पांच लड़कियां बैठी मिलेगी, क्‍योंकि लड़कियों को हमेशा कलाकार लड़के ज्‍यादा भाते हैं। जो गा लेते हों, गिटार बजाते हों आदि। ऐसे लोगों के बोल्‍ड नेचर के कारण भी लड़कियां उन्‍हे ज्‍यादा पसंद करती हैं।

सेक्‍सी बैक पाने के लिए 5 स्‍पेशल एक्‍सरसाइज..... सेक्‍सी बैक पाने के लिए 5 स्‍पेशल एक्‍सरसाइज.....
आपकी इस बात को पहली ही नज़र में नोटिस कर लेते हैं ..... आपकी इस बात को पहली ही नज़र में नोटिस कर लेते हैं .....
विवाहित जीवन से अहंकार को कैसे दूर भगाएं..... विवाहित जीवन से अहंकार को कैसे दूर भगाएं.....
शादी की अगली सुबह हर नव वधु के मन में उठते हैं ये ..... शादी की अगली सुबह हर नव वधु के मन में उठते हैं ये .....
बस, एक कप गरम चाय, स्फूर्ति दे जाए..... बस, एक कप गरम चाय, स्फूर्ति दे जाए.....
बड़ी-बड़ी खुशियां हैं छोटी-छोटी बातों में........ बड़ी-बड़ी खुशियां हैं छोटी-छोटी बातों में........
मक्खियों से निजात पाने के घरेलू तरीके..... मक्खियों से निजात पाने के घरेलू तरीके.....
अत्‍यधिक दबाव में कैसे रखें खुद को शांत?..... अत्‍यधिक दबाव में कैसे रखें खुद को शांत?.....
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design