Interesting Things [ दिलचस्प बातें ]
10 बातें, जो भारत ने सिखाई पूरी दुनिया को
10 बातें, जो भारत ने सिखाई पूरी दुनिया को
क्‍या आपको अपने भारतीय होने पर गर्व है? अगर ऐसा नहीं है तो आपको बोल्‍डस्‍काई के इस आर्टिकल को जरूर पड़ना चाहिये। इसे पढ़ने के बाद शायद आपको भारतीय होने पर फक्र महसूस होगा और आप सारी दुनिया के सामने गर्व से कह सकेगें कि आप भारतीय है। भारत में कई ऐसी खास बातें और चीजे है जिनके बारे में विश्‍व सीख सकता है।
भारत की विविध शैली, भाषा, पोशाक, खाना, खेल आदि इसे महान राष्‍ट्र बनाते है। भारतीय लोगों का अंदाज और तरीका अनोखा होता है। यहां दस ऐसी चीजों के बारे में बताया जा रहा है जिन्‍हे सारी दुनिया, भारत से सीख सकती है।
10 बातें, जो भारत से पूरी दुनिया को सिखाई है
भाषा
भारत के हर राज्‍य और हर जिले में अलग प्रकार की भाषा बोली जाती है। वर्तमान में भारत में लगभग 780 भाषाएं नियमित रूप से बोली जाती है। मल्‍टीलैंग्‍वेल कंट्री इंडिया से सारा विश्‍व कई भाषाओं को सीख सकता है।
संयुक्‍त परिवार
भारत में अभी भी संयुक्‍त परिवार प्रथा प्रचलित है। बाहरी देशों को एक ही छत के नीचे प्‍यार से पूरे परिवार को साथ में रहना आश्‍चर्य लग सकता है लेकिन भारत के लोग हमेशा संयुक्‍त परिवार में रहना पसंद करते है।
आर्युवेद
आर्युवेद, वैज्ञानिक चिकित्‍सा की एक खास पद्धति है जो प्राचीन काल से भारत में अपनाई जाती है। इससे न सिर्फ रोगों का उपचार होता है बल्कि जीवनशैली में सुधार भी लाया जाता है। भारत की यह चिकित्‍सा पद्धति काफी कारगर साबित हो सकती है अगर इसे ग्‍लोबल स्‍तर पर ले जाया जाएं।
साड़ी
फैशन आते और जाते रहते है लेकिन साड़ी का फैशन कभी भी नहीं जाता है। भारत में साडि़यों का प्रचलन काफी जोरों पर है। भारतीय महिलाएं, साडि़यों को लेकर खासी क्रेजी होती है और वह इन्‍हे अच्‍छी तरह से कैरी भी कर लेती हैं। अगर सारी दुनिया में साड़ी का ट्रैंड आ जाएं, तो फैशन जगत में नई धूम मच सकती है।
नमस्‍ते
भारत में अगर कोई किसी से मिलता है या किसी के घर जाता है तो उसे ग्रीट करते हुए नमस्‍ते करने का प्रचलन है। हर कोई नमस्‍ते करके एक - दूसरे का अभिवादन करता है। हिंदुस्‍तान में ही अतिथि को देव माना जाता है और उसकी सुख-सुविधा का पूरा ध्‍यान रखा जाता है।
शतरंज
खेलों का राजा कहा जाने वाला खेल शतरंज, भारत में ही बना था। यह एक शानदार गेम है जो दुनिया के कई देशों में वर्तमान समय में खेला जाता है।
बैडमिंटन
बैडमिंटन खेल को कई भारतीय बेहद पसंद करते है। इस गेम को खेलने वाला पूरी दुनिया का काफी बड़ा हिस्‍सा, भारत में ही रहता है।
विविध पाक शैली
भारत के हर राज्‍य की अलग पाक शैली है। हर राज्‍य में अलग प्रकार से भोजन को पकाया जाता है और उसमें प्रयोग किए जाने वाले मसाले और सामग्री भी अलग प्रकार की होती है। वैश्विक स्‍तर पर भारत की विविधता भरी पाक शैली को प्रसिद्ध किया जा सकता है।
योगा
भारत में मानसिक, शारीरिक और आत्‍मिक रूप से स्‍वस्‍थ रहने के लिए योगा की खास पद्धति काफी लाभप्रद साबित हुई। पूरे विश्‍व को योगा की इस खास पद्धति को सीखना चाहिये, ताकि वह भी स्‍वस्‍थ रह सकें।
मेडीटेशन
अगर आप लम्‍बा जीवन जीना चाहते है और वह भी स्‍वस्‍थ तरीके से, तो ध्‍यान करना बेहद लाभकारी होता है। विश्‍व को भारत से ध्‍यान करने की पद्धति को भी सीखना चाहिये, ताकि मन को शांत रख सकें।
ये टिप्स दिलाएंगे इंटरव्यू में सक्सेज
..... ये टिप्स दिलाएंगे इंटरव्यू में सक्सेज .....
प्रोफैसर ने ढूंढा चौक की धूल से निपटने का तरीका..... प्रोफैसर ने ढूंढा चौक की धूल से निपटने का तरीका.....
मर कर भी जिंदा कर देती है ये खास तकनीक, जानिये क्य..... मर कर भी जिंदा कर देती है ये खास तकनीक, जानिये क्य.....
आखिर क्यों आइंस्टीन के दिमाग के 200 टुकड़े कर दिए ग..... आखिर क्यों आइंस्टीन के दिमाग के 200 टुकड़े कर दिए ग.....
बस, एक कप गरम चाय, स्फूर्ति दे जाए..... बस, एक कप गरम चाय, स्फूर्ति दे जाए.....
सर्दियों के कपड़ों को रखने के 6 सिंपल टिप्‍स..... सर्दियों के कपड़ों को रखने के 6 सिंपल टिप्‍स.....
सेलेब्रिटीज से जानिये लेटेस्‍ट साडियों के बारे में..... सेलेब्रिटीज से जानिये लेटेस्‍ट साडियों के बारे में.....
Shop Online vs In store..... Shop Online vs In store.....
Advertisement Domain Registration E-Commerce Bulk-Email Web Hosting    S.E.O. Bulk SMS Software Development Web   Development Web Design